मोतिहारी, नवम्बर 7 -- Motihari News: मोतिहारी। संयुक्त कृषि भवन परिसर में आयोजित दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण मेला के अंतिम दिन शुक्रवार को डीएम सौरभ सुमन यादव ने कृषि यंत्रों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। जिला कृषि अभियंत्रण कार्यालय पूर्वी चंपारण द्वारा आयोजित मेले में डीएम ने किसानों से संवाद किया। इस अवसर पर डीएम द्वारा किसान समूह को कस्टम हायरिंग सेंटर में प्रदत्त ट्रैक्टर की चाबी उपलब्ध करायी गयी।किसानों को संबोधित करते हुए डीएम ने आधुनिक कृषि यंत्रों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कृषि यांत्रिकीकरण योजना कृषि क्षेत्र के विकास व किसानों की आय में वृद्धि का महत्वपूर्ण माध्यम है। आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से खेती की लागत व श्रम कम करने के साथ-साथ कृषि कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा किया जा सकता है। डीएम ने पात्र किस...