मोतिहारी, अक्टूबर 31 -- Motihari News: अरेराज। गोविन्दगंज थाना क्षेत्र में एक 10 वर्षीय किशोरी की फंदे से लटकने के कारण मौत हो गई। मृतका की पहचान गोविन्दगंज थाना क्षेत्र के पीपरा पंचायत निवासी संतोष दुबे की पुत्री प्रियम कुमारी 10 वर्ष के रूप में हुई है। यह घटना शुक्रवार की देर शाम की बताई जा रही है। गोविन्दगंज थानाध्यक्ष सच्चिदानंद पाण्डेय ने बताया कि प्रियम कुमारी गोविन्दगंज थाना क्षेत्र के ही सरेया स्थित अपने ननिहाल में रह रही थी। शुक्रवार की देर शाम उसने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारा और इलाज के लिए अरेराज अनुमंडलीयअस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। गोविन्दगंज थानाध्यक्ष सच्चिदानंद पाण्डेय ने बताया कि परिजनों द्...