Motihari News: नदी में छलांग लगाया बुजुर्ग, पुलिस ने बचाई जान
मोतिहारी, अक्टूबर 26 -- Motihari News: डुमरियाघाट। निज संवाददाता गंडक नदी में सोमवार को एक बुजुर्ग ने आत्महत्या करने के लिए छलांग लगा दी। बुजुर्ग को नदी में कूदता देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं डुमरियाघाट पुलिस के 112 टीम ने तत्परता दिखाते हुए मछुआरों की मदद से बुजुर्ग को बचा लिया। घटना गोपालगंज परिक्षेत्र के तरफ की है। जिसे डुमरियाघाट पुलिस के टीम ने महमदपुर थाना के पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार बालेंदु ने बताया कि बुजुर्ग श्रवण भगत है। वह तुरकौलिया थाना क्षेत्र के दुल्हन हरदिया गांव का निवासी है। पुलिस ने महज 9 मिनट के भीतर पहुंच कर उसका जान बचा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.