मोतिहारी, जुलाई 6 -- Motihari News: मोतिहारी, निसं। नगर थाना में संचालित होनेवाले मेस का एसपी स्वर्ण प्रभात ने सोमवार को विधिवत उद्घाटन किया। पुलिस मेस के खुलने से अब नगर थाना में तैनात पुलिस पदाधिकारी व जवानों को खाने की चिंता नहीं सतायेगी। एसपी ने कहा कि मेस संचालन से पुलिसकर्मियों को बेहत्तर, पौष्टिक व स्वच्छ खान पान की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मेस के बेहत्तर रख-रखाव को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। ताकि पुलिस बल का स्वास्थ्य व कार्यक्षमता बनी रहे। बताया जाता है कि एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थाना में मेस का संचालन शुरु कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: कोतवाली में नवीन मैस का शुभारंभ इससे पुलिसकर्मियों सहित अधिकारियों को भोजन की चिंता से मुक्ति मिली है। बेहत्तर गुणवत्ता वाले भोजन उपलब्ध किए जा रहे हैं। मेस ...