Motihari News: नए पुलिस निरीक्षक ने ग्रहण किया पदभार
मोतिहारी, अगस्त 26 -- Motihari News: केसरिया। निज संवाददाता पुलिस अंचल केसरिया के नवपदस्थापित पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वे चकिया पुलिस अंचल में तैनात थे। पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस निरीक्षक ने रीडर अरविंद कुमार, शिवकुमार यादव, जितेंद्र कुमार यादव, अमरजीत कुमार सहित अन्य कार्यालय कर्मियों से क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, अपराध की स्थिति एवं लंबित मामलों के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। कहा कि लंबित कांडों के सुपरविजन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। साथ ही अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम लोगों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.