मोतिहारी, अक्टूबर 6 -- Motihari News: मोतिहारी। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और मूसलाधार बारिश शुरू हो गयी। सोमवार सुबह में आसमान में बादल छाए रहे। धीरे धीरे मौसम का रंग बदलने लगा। उमड़ते घुमड़ते काले बादल के कारण कुछ देर के लिए दिन में ही अंधेरा छा गया। दोपहर में अचानक मूसलाधार बारिश शुरू होने के साथ सड़कें पानी से लबालब हो गयी। करीब एक घंटे से अधिक समय तक आसमान बरसते रहे। बारिश से शहर की गली मोहल्ले की सड़कों पर भारी जलजमाव हो गया। शहर की कई सड़कों पर दो से ढाई फीट पानी बहने लगा। बारिश से कुछ देर के लिए ट्रैफिक ठहर गया । बारिश खुलने के बाद सड़कों पर आवागमन सामान्य हो सका।

शहर की इन मोहल्लों की सड़कें पानी से लबालब भारी बारिश से शहर के मेन रोड सहित कई मोहल्लों की सड़कों पर भारी जलजमाव हो गया। शहर की मीना बा...