मोतिहारी, सितम्बर 3 -- Motihari News: रक्सौल, नगर संवाददाता। शहर के खेमचंद ताराचंद महाविद्यालय में स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संचालित हो रही है।गुरुवार को आयोजित परीक्षा में कुल 599 परीक्षार्थी शामिल हुए। प्रथम पाली में 307 छात्रों में से 16 अनुपस्थित रहे, जबकि 291 छात्रों ने परीक्षा दी। वहीं द्वितीय पाली में 308 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। कॉलेज प्रशासन द्वारा परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। कदाचार रोकने के लिए वीक्षकों की तैनाती के साथ कड़ी निगरानी रखी जा रही है। प्राचार्य डॉ. संत साह ने बताया कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार परीक्षा संचालित हो रही है और आगे भी सुचारू रूप से आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें- Motihari News: रक्सौल: पर...