मोतिहारी, अगस्त 14 -- Motihari News: तुरकौलिया,निसं। शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में तुरकौलिया और रघुनाथपुर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शराब मामले में पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों में जयसिंहपुर घरबारी टोला निवासी शेख इकराम उर्फ एकराम तथा शंकर सरैया अहीर टोली गांव निवासी चंद्रकिशोर यादव शामिल हैं। दोनों के विरुद्ध रघुनाथपुर थाना में तीन वर्ष पूर्व बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से दोनों फरार चल रहे थे और पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया गोपनीय सूचना के आधार पर तुरकौलिया और रघुनाथपुर थाना पु...