मोतिहारी, जुलाई 15 -- Motihari News: घोड़ासहन। घोड़ासहन-ढाका मुख्य सड़क पर भसेड़वा ग्राम के निकट दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में दोनों बाइकों पर सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची 112 की टीम ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां से बेहोशी की हालत में उसे मोतिहारी रेफर किया गया है। घायल युवक 17 वर्षीय आकाश कुमार थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर लौखान ग्राम के शत्रुध्न साह का पुत्र बताया गया है। दूसरे बाइक के सवारों का पता नहीं चला है। थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि दोनों बाइकों को जब्त कर थाना लाया गया है और दूसरे घायल की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...