Motihari News: दो बच्चों की मौत से बारागोविंद गांव में पसरा मातम
मोतिहारी, सितम्बर 14 -- Motihari News: चकिया, एक संवाददाता। बूढ़ी गंडक नदी में दो बच्चों के डूबने से मौत के बाद बारागोविंद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। उनके परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। बारागोविंद गांव के मंजीत कुमार, दिव्यांशु कुमार और रोहित कुमार गांव के मोहन ठाकुर के दाह संस्कार में गए थे। इसी दौरान नदी में स्नान के दौरान तीनों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने तुरंत रोहित को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दो बच्चे पानी में डूब गये। जिससे उनकी मौत हो गयी। परिजनों ने बताया गया कि मंजीत चार भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। वर्ग नौ में पढ़ाई कर रहा था। मंजीत के पिता मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। मंजीत के माता- पिता और सभी भाई-बहनों का रोते रोते बुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.