Motihari News: दुर्घटना में बाइक सवार की मौत से मची चीख-पुकार
मोतिहारी, अगस्त 13 -- Motihari News: तेतरिया,निज संवाददाता। राजेपुर थाना क्षेत्र के नरहा पानापुर गांव के रामनरेश बैठा के 32 वर्षीय पुत्र आमोद बैठा की मौत बाइक दुर्घटना में हो गयी है। शव को राजेपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि बुधवार को आमोद बैठा घर से बाइक लेकर तेतरिया प्रखंड में किसी कार्य के लिए आया था। आमोद जब शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की। गुरुवार को सुबह में नारायणपुर - नरहा रोड में शिवमन्दिर से सौ गंज के दुरी पर सड़क किनारे शव पड़ा था। ग्रामीणों ने शव को देखा तो इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही राजेपुर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक 7 भाई में 5 वें स्थान पर था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.