मोतिहारी, नवम्बर 7 -- Motihari News: मधुबन,एक संवाददाता।दीपावली के मद्देनजर स्थानीय बाजारों में भारी चहल-पहल है। गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति और मिट्टी के दीये खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है।बाजार में कुम्हार समाज द्वारा बनाए गए दीयों के साथ-साथ कृत्रिम लाइट, झालरों की भी जमकर बिक्री हो रही है। ग्राहकों का कहना है कि दीपावली पर मिट्टी के दीये जलाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है और परंपरा भी जीवित रहती है।इस पर्व से कुम्हार समाज को विशेष रोजगार मिलता है। दुकानदारों के अनुसार मिट्टी के दीये 100 से 150 रुपये प्रति सैकड़ा बिक रहे हैं। बढ़ती मांग से कुम्हारों के चेहरे पर खुशी है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: मगध की दीपावली में रची-बसी है लोक परंपराओं की खुशबू यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: दीपोत्सवः परंपरा के साथ चमका बाजार, दिवाली ...