मोतिहारी, नवम्बर 21 -- Motihari News: मोतिहारी। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) ने मोतिहारी में बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस की कार्रवाई में मोतिहारी सदर अंचल के राजस्व कर्मचारी का निजी दलाल 8 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार निजी दलाल छतौनी थाना क्षेत्र के मठिया वार्ड संख्या 11 निवासी श्याम कुमार है। इसकी जानकारी निगरानी विभाग के अधिकारियों ने दी। जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा गुरुवार को निगरानी थाना कांड सं0-134/26, में प्राथमिकी अभियुक्त श्याम कुमार (निजी दलाल), को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए आर्य समाज मंदिर, छतौनी के पास सड़क के किनारे से गिरफ्तार किया गया है। दाखिल खारिज व परिमार्जन के नाम पर रिश्वत लेने की हुई थी शिकायत

रिश्वत की शिकायत और ...