मोतिहारी, अक्टूबर 15 -- Motihari News: रक्सौल। दशहरा, दीपावली और छठ जैसे बड़े पर्वों के मद्देनजर रक्सौल शहर में रोजाना लगने वाले जाम को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। त्योहारी सीजन में बाजारों में भीड़ बढ़ने से जाम की समस्या और गंभीर होने की आशंका है। इसी को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन और नगर परिषद ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया है। रक्सौल अनुमंडल पदाधिकारी नागमणि वर्मा, डीएसपी मनीष आनंद, नगर कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार सिंह, थाना अध्यक्ष रमेश महतो ने पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख मार्गों पर कार्रवाई की। प्रशासन की टीम ने बाटा चौक से कोईरिया टोला नहर चौक और कौड़ीहार नहर चौक तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान सड़क पर अवैध रूप से लगाए गए ठेले, खोमचे, फुटपाथ पर रखे गए दुकानों के सामान और बेतरतीब ढंग से ख...