मोतिहारी, अगस्त 19 -- Motihari News: रक्सौल। शहर के खेमचंद ताराचंद महाविद्यालय, रक्सौल में हिन्दी साहित्य के सर्वश्रेष्ठ कवि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के अवसर पर संगोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो डा.संत साह ने की। मुख्य अतिथि प्रसिद्ध साहित्यकार डा. हरीन्द्र हिमकर तथा विशिष्ट अतिथि डा. ठाकुर राम कैंपस कॉलेज वीरगंज के प्रो डॉ. स्वयंभू शलभ थे। वीरगंज से आये गायक , लेखक ध्रुव सिंह ठकुरी और गीतकार, संगीतकार अभिनेता अजमत अली शामिल थे। हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ इन्द्रभूषण, डॉ. पी.के.चक्रवर्ती , डॉ. जीछु पासवान, डॉ. धनु कुमार, डॉ. अमित कुमार ने तुलसी साहित्य में सामाजिक समरसता पर विचार रखे। यह भी पढ़ें- ब्रजकिशोर किंडरगार्टन में में तुलसी जयंती समारोह धूमधाम से संपन्न यह भी पढ़ें- Jahanabad News: सबदलपुर विद्यालय में तुलसी जयंती का आ...