मोतिहारी, अक्टूबर 4 -- Motihari News: तुरकौलिया,निसं। तुरकौलिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव से कथित रूप से अगवा की गई युवती को बरामद करते हुए मामले में नामजद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जयसिंहपुर बाबू टोला निवासी शहजाद अंसारी के पुत्र राजा अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, बरामद युवती का मेडिकल जांच कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, तुरकौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पिता ने थाने में आवेदन देकर पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में जयसिंहपुर बाबू टोला निवासी राजा अंसारी समेत अन्य लोगों को आरोपित किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस युवती की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकान...