मोतिहारी, अगस्त 1 -- Motihari News: रक्सौल। तीन सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ (एक्टू) व बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन के संयुक्त संघर्ष मोर्चा की अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। रक्सौल में नगर परिषद के तुमड़िया टोला स्थित प्रशासनिक कार्यालय और मुख्य पथ स्थित जन सुविधा केंद्र में कर्मचारियों ने तालाबंदी कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों की हड़ताल से नगर परिषद का प्रशासनिक कामकाज प्रभावित रहा और शहर की सफाई व्यवस्था पर भी असर पड़ा। प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना में सहित बड़ी संख्या में यूनियन सदस्य , नियमित, दैनिक वेतनभोगी, संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Begusar...