मोतिहारी, सितम्बर 7 -- Motihari News: मोतिहारी, निसं। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस व एएलटीएफ की टीम ने शनिवार को छापेमारी की। छापेमारी में 353 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुआ है। वहीं पुलिस ने 2000 लीटर अर्द्धनिर्मित शराब को विनष्ट किया है। इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने दी। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान दो गैस सिलेंडर को जब्त कर 4 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों को पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...