Motihari News: तीन माह से लापता युवती बंगाल के रेड लाइट एरिया से बरामद
मोतिहारी, अक्टूबर 17 -- Motihari News: केसरिया । शादी का झांसा देकर युवती को पश्चिम बंगाल के रेड लाइट एरिया में पहुंचाने और कथित तौर पर 2.30 लाख रुपये में बेचने के मामले में केसरिया पुलिस ने मुख्य आरोपित रोहित कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन माह से लापता 20 वर्षीय युवती को पश्चिम बंगाल के पांजीपारा स्थित रेड लाइट एरिया से बरामद किया है। आरोपित मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के शाहपुरपट्टी गांव का निवासी बताया गया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपित ने युवती को 2.30 लाख रुपये में बेचने की बात स्वीकार की है। गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता और संभावित मानव तस्करी के नेटवर्क की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, केसरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती करीब तीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.