मोतिहारी, अगस्त 6 -- Motihari News: घोड़ासहन। घोड़ासहन शहर के बड़ा मस्जिद के निकट तालाब में सोमवार को डूबे युवक के शव को आज तीसरे दिन भी निकाला नहीं जा सका। डूबा 25 वर्षीय युवक शहर के ही अच्छेलाल शर्मा का पुत्र सिकन्दर कुमार है। मंगलवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम तालाब पर पहुंची थी लेकिन तालाब में जलकुम्भी व कचरे के अम्बार को देखते हुए हाथ खड़े कर दिये और वापस लौट गयी। अंचल कार्यालय के द्वारा अब मजदूरों की सहायता से जलकुम्भी निकाल कर शव की तलाश का प्रयास किया जा रहा है लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पायी है। इधर,परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- Hapur News: सलाई नहर में डूबे युवक का घुंघराला के पास मिला शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...