Motihari News: तालाब में डूबने से बालक की मौत
मोतिहारी, जुलाई 6 -- Motihari News: मोतिहारी। तालाब में डूबने के कारण एक बालक की मौत हो गई। मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बंसवरिया वार्ड 46 निवासी गोवर्धन सहनी का पुत्र अजीत कुमार (10) था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा दिया गया है। आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। सोमवार को अजीत तालाब की तरफ गया था। पैर फिसलने के कारण वह तालाब के गहरे पानी में चला गया। डूबने की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर उसे बचाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकाला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.