मोतिहारी, नवम्बर 10 -- Motihari News: छौड़ादानो,निसं। इंडो नेपाल बॉर्डर एरिया में नशीली दवाओं की तस्करी के विरुद्ध रविवार को एसएसबी की टीम ने सैनिक रोड पर कोरैया के समीप एक ई रिक्शा से बावन हजार नशीली कैप्सूल बरामद किया है। जिसका कुल वजन दो किलो छह सौ चालीस ग्राम है। टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार करने के साथ ही ई रिक्शा भी जब्त कर लिया है। सूत्रों से जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल की ओर से ई-रिक्शा के जरिए नशीली कैप्सूल की खेप भारतीय क्षेत्र में लाई जा रही है। इसके बाद एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर कोरैया सैनिक रोड पर जांच अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- Motihari News: दो किलो पचास ग्राम अफीम के साथ तीन गिरफ्तार जांच के दौरान संदिग्ध ई-रिक्शा की तलाशी के क्रम में छिपाकर रखा गया कैप्सूल बरामद किया गया। मामले में गि...