मोतिहारी, अगस्त 26 -- Motihari News: सिकरहना,। ढाका प्रखंड में 40 टोले ऐसे हैं, जो नल जल से वंचित है। ये ऐसे टोले है, जो दस से बीस घर वाले हैं। इन टोले में नल जल लगाने के लिए एस्टीमेट तैयार किये जा रहे हैं। नल जल नहीं रहने से इन टोलों में सैकड़ों लोग शुद्ध पेयजल से वंचित हैं। ढाका प्रखंड में पूर्व से जो नल जल लगे हैं उनमें अधिकांश ऐसे हैं, जिनसे पानी की सप्लाई नहीं होती है। इनमें कहीं पाइप खराब है तो कहीं मोटर खराब। यहां महीनों पूर्व से नल जल बंद है लेकिन चालू करने की दिशा में न तो वार्ड क्रियान्वयन समिति एक्टिव है और न ही विभागीय अधिकारी। यह भी पढ़ें- Motihari News: नल जल योजना में पाइप लीकेज की मिलीं सबसे अधिक शिकायतें लोग चापाकल का पानी पीते हैं। ढाका प्रखंड में कई ऐसे गांव हैं, जहां पानी का लेयर कम होने के कारण चापाकल से पानी आने में ...