मोतिहारी, अगस्त 13 -- Motihari News: मोतिहारी, नगर संवाददाता। जिलाधिकारी के सख्त निर्देश के बाद बुधवार को ड्रग विभाग की टीम ने मोतिहारी नगर के बलुआ चौक स्थित दो नामी दवा दुकानों में गुरुवार को एक साथ छापेमारी अभियान चलाया। टीम ने राज ड्रग और राकेश मेडिकल में घंटों तक जांच की। जांच के दौरान टीम ने दुकानों में रखे दवा के स्टॉक का एक-एक कर मिलान किया। साथ ही खरीद बिल, बिक्री बिल, स्टॉक रजिस्टर और फार्मासिस्ट की उपस्थिति को भी बारीकी से खंगाला गया। ड्रग इंस्पेक्टरों ने कई दवाओं के बैच नंबर, एक्सपायरी डेट और लाइसेंस की वैधता भी जांची। सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान कुछ दवाओं में अनियमितता पाई गई। जिसके बाद विभाग की टीम ने उन दवाओं के नमूने जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया। नमूनों को लैब भेजा जाएगा और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जा...