Motihari News: डॉ. अखिलेश्वर बने सहायक प्रोफेसर, बढ़ाया तुरकौलिया का मान
मोतिहारी, अक्टूबर 29 -- इतिहास विषय में सहायक प्रोफेसर पद पर चयन Motihari News: तुरकौलिया,निसं। तुरकौलिया बाजार निवासी गायत्री देवी एवं स्व. जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता के पुत्र डॉ. अखिलेश्वर कुमार गुप्ता ने बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग, पटना द्वारा आयोजित परीक्षा में इतिहास विषय से नियमित सहायक प्रोफेसर (लेवल-10) के पद पर चयनित होकर प्रखंड का मान बढ़ाया है। उनका चयन बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के लिए हुआ है। उन्होंने पिछड़ा वर्ग श्रेणी में चौथा स्थान प्राप्त किया है। वर्तमान में डॉ. गुप्ता नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, ब्रह्म टोला, तुरकौलिया में नियोजित शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। विद्यालय में अध्यापन, सामाजिक दायित्वों और व्यस्त दिनचर्या के बावजूद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए निरंतर स्वाध्याय किया और सफलता हासिल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.