मोतिहारी, अगस्त 31 -- Motihari News: सिकरहना, निज संवाददाता। ढाका थानान्तर्गत मठिया मोहन गांव में रविवार की रात्रि बदमाशों ने होमियोपैथ डॉक्टर मनोज शर्मा व उनके सहोदर भाई सेवानिवृत बैंककर्मी अशोक कुमार शर्मा के घर लूटपाट की। बदमाशों ने इस दौरान गृहस्वामी मनोज शर्मा व उनकी पत्नी रागिनी शर्मा के साथ मारपीट भी की। बदमाशों ने मनोज शर्मा के मेन गेट को धक्का देकर खोल दिया व मनोज शर्मा व उनकी पत्नी को अपने कब्जे में ले लिया। मनोज शर्मा को बदमाशों ने जहां थप्पड़ से मारपीट किया वहीं उनकी पत्नी को थप्पड़ के अलावे लोहे के रड से भी मारपीट किया। उनका हाथ पीछे की ओर पहले मच्छरदानी फाड़ और बाद में साड़ी फाड़कर बांध दिया व मुंह में कपड़ा ठूंस दिया तथा आराम से लूटपाट की। रागिनी शर्मा ने बताया कि बदमाशों की संख्या करीब आधा दर्जन थी और ये लोग हथियार, चाकू व...