मोतिहारी, जुलाई 27 -- Motihari News: रक्सौल, एसं। वीरगंज स्थित नारायणी अस्पताल में उपचार के दौरान एक मरीज की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों द्वारा ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक पर किए गए हमले के विरोध में अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। सोमवार को डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने वीरगंज के घंटाघर चौक पर विरोध प्रदर्शन कर स्वास्थ्य संस्थानों में बढ़ रही हिंसक घटनाओं की कड़ी निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने हमले के दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने रविवार रात से ही हमले के विरोध में नारायणी अस्पताल की इमरजेंसी सेवा बंद कर दी है। उनका कहना है कि जब तक अस्पताल में सुरक्षित कार्य वातावरण की गारंटी नहीं दी जाती, तब तक उनक...