मोतिहारी, जुलाई 31 -- Motihari News: मोतिहारी। डीएम सौरभ सुमन यादव ने गुरुवार को केन्द्रीय कारा, मोतिहारी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम "सदाचार वाटिका" का उ‌द्घाटन किया गया। इसके उपरान्त डीएम की अध्यक्षता में बंदी दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें कारा के बंदियों ने भाग लिया। बंदियों ने एक-एक कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। सभी की समस्याओं को डीएम ने गंभीरता से सुना तथा उनको यथाशीघ्र निराकरण का अश्वासन दिया। डीएम द्वारा कारा पुस्तकालय, पेंटिंग सेक्शन, रेडियो दोस्ती, कारा अस्पताल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होनें कारा प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कार्यक्रम के अंत में डीएम ने कारा परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। ...