Motihari News: डीएम के जनता दरबार में 98 आवेदनों पर हुई सुनवाई
मोतिहारी, जुलाई 3 -- Motihari News: मोतिहारी, हिप्र.। डॉ राधाकृष्णन सभागार में शुक्र्रवार को आयोजित कार्यक्रम जनता के दरबार में विभिन्न अंचलों से आए 98 आवेदनकर्ताओं की समस्याओं पर डीएम सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने सुनवाई की। डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को जनता दरबार से ही फोन कर मामले के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया । डीएम ने कहा कि आज जो आवेदन प्राप्त हुए हैं उस पर संबंधित पदाधिकारी के स्तर से कार्रवाई कराते हुए निदान किया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद, राजस्व विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए । जनता के दरबार में एडीएम मुकेश कुमार सिंहा, डीडीसी डॉ प्रदीप कुमार, सहायक समाहर्ता राज कृष्ण झा, वरीय उप समाहर्ता विकास कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Chapra News: जनता दरबार मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.