Motihari News: ठनका गिरने से महिला झुलसी
मोतिहारी, अगस्त 2 -- Motihari News: सिकरहना। ढाका थाना क्षेत्र के चंदनबारा गांव में रविवार की सुबह ठनका गिरने से एक महिला झुलस गयी। जख्मी महिला स्व. भोला मियां की पत्नी सकीला खातून है। इसकी पुष्टि करते हुए स्थानीय मुखिया मो. जईमुर्रहमान ने बताया कि महिला बारिश के दौरान काम करने के लिए खेत में गयी थी। उसी समय उसके बगल में ठनका गिरा, जिससे वह झुलस गयी। लोगों ने यह देखा तो उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले गये, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पशुओं के लिए चारा लाने गई महिला की ठनका गिरने से मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.