Motihari News: ट्रैक्टर-ऑटो की टक्कर में तीन गंभीर, मोतिहारी रेफर
मोतिहारी, जुलाई 1 -- Motihari News: आदापुर। थाना क्षेत्र के श्यामपुर रेलवे ढाला के समीप ट्रैक्टर और ऑटो की टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।घायलों में मोहम्मद जैन हुसैन, सबर खातून तथा ऑटो चालक छोटू पंडित शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर एवं ऑटो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है तथा मामले में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.