Motihari News: टेम्पू पर ले जाये जा रहे 1050 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मोतिहारी, अक्टूबर 4 -- Motihari News: कुंडवा चैनपुर निज संवाददाता कुंडवा चैनपुर पुलिस ने शुक्रवार रात्री एक टेम्पू पर ले जाये जा रहे 315 लीटर शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर दीपलाल पंडित व कृष्ण कुमार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ढ़ेकहा के रहने वाले हैं। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि शराब तस्करी की गुप्त सूचना पर नाकेबंदी की गयी थी जिसमें अमवा टोला के नजदीक से शुक्रवार रात्री मे उक्त गिरफ्तारी की गयी। करीब एक हजार पचास शराब की बोतलों को कार्टून मे रखकर फिर जूट की बोरियों मे भरकर ले जाया जा रहा था।थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: 195 कार्टन शराब से भरी पिकअप, बाइक जब्त, दो गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.