Motihari News: टेम्पू पर लदी 1200 पीस नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार
मोतिहारी, अक्टूबर 29 -- Motihari News: कुण्डवा चैनपुर। कुण्डवा चैनपुर पुलिस ने मंगलवार रात्री गश्ती के दौरान एक टेम्पू पर छुपा कर ले जाये जा रहे बारह सौ पीस नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर मोतीहारी नगर थाना क्षेत्र के अगरवा का सोनालाल सहनी है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि टेम्पू में गुप्त तहखाना बना शराब की तस्करी की जा रही है। गश्तीदल को अलर्ट करते हुए जांच करने को कहा गया था। इसी क्रम में उक्त गिरफ्तारी व जब्ती हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि टेम्पू मे सीट एवं छत मे तहखाना बनाया गया था। गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.