मोतिहारी, अगस्त 14 -- Motihari News: अरेराज, निज प्रतिनिधि। अरेराज पटना स्टेट हाइवे पर शुक्रवार को अरेराज थाना क्षेत्र के जनेरवा गांव के पास अज्ञात टेम्पो की ठोकर से बाइक चालक की मौत हो गयी। मृतक की शिनाख्त गोविन्दगंज थाना क्षेत्र के मुड़ा पंचायत के चंडीस्थान गांव के महेन्द्र सहनी के पुत्र मुन्ना सहनी(30 ) के रुप में हुई है। युवक की शादी अठारह माह पहले हुई थी। उसकी पत्नी मिंटू देवी प्रसव को लेकर अरेराज के एक निजी अस्पताल में में भर्ती है। मुन्ना खाना लेकर घर से अस्पताल जा रहा था। उसी दौरान बाइक में टेम्पो से ठोकर लग गयी। सूचना पर डायल 112 की टीम घटना स्थल पर पहुंच उसे अस्पताल ले गयी। जहां अस्पताल प्रभारी डॉ राजीव श्रीवास्तव व डॉ राकेश कुमार ने मृत घोषित कर दिया। अरेराज पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया...