मोतिहारी, अक्टूबर 18 -- Motihari News: घोड़ासहन। झारखंड के चक्रधरपुर स्थित रेशमी इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का शटर काट कर चोरी किये गये 52 मोबाइलों में से झारखंड पुलिस के द्वारा 21 को बरामद कर लिया है। इस मामले में शामिल तीन चोरों को भी गिरफ्तार किया गया है जिनमें घोड़ासहन निवासी नितेश पटेल भी शामिल हैं। झारखंड पुलिस के अनुसार विगत 4 अक्टूबर की रात यह चोरी की गयी थी। मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर हरकत में आयी पुलिस वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान प्रारम्भ करते हुए इस कांड में पांच चोरों की संलिप्तता का पता लगाया। जिनमें एक नितेश पटेल भी शामिल है। मामले के फरार वांछित चोरों में महम्मद सेराज घोड़ासहन का तथा संजय सहनी झरोखर थाना क्षेत्र के अठमोहान गांव का रहने वाला बताया गया है। चोरी किये गये शेष मोबाइलों की बरामदगी व फरार चोरों की गिरफ्तारी के लिए ...