मोतिहारी, नवम्बर 2 -- Motihari News: रक्सौल, एक संवाददाता: रक्सौल प्रखंड के जोकियारी में स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तार देते हुए स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर हेल्थ सब सेंटर को एडिशनल प्राइमरी हेल्थ सेंटर (एडिशनल पीएचसी) में क्रमोन्नत कर सुचारू कर दिया गया है। फिलहाल पंचायत भवन के दो कमरों में ओपीडी और टीकाकरण का कार्य शुरू हो गया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, वर्तमान में भवन की स्थिति बदहाल है और रखरखाव के अभाव में वहां कई समस्याएं बनी हुई हैं, जिन्हें दूर करने के लिए प्रशासन ने युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस एडिशनल पीएचसी के संचालन के लिए मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजेश्वर प्रसाद को प्रभारी बनाया गया है, जबकि एएनएम अनिता और गुड़िया की प्रतिनियुक्ति की गई है जो टीकाकरण के क...