Motihari News: जेल भरो अभियान को लेकर हुई सीपीएम की बैठक
मोतिहारी, जुलाई 14 -- Motihari News: तेतरिया। राजेपुर थाना क्षेत्र के सिधवलिया सीपीएम कार्यालय में मंगलवार को धर्मनाथ यादव की अध्यक्षता में सीपीएम लोकल कमिटी की बैठक हुई। बैठक में किसानों, मजदूर, छात्र, नौजवानों की मांग को लेकर 10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का निर्णय लिया। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सदस्यता अभियान चला कर आम जनता को सदस्य बनाने का फैसला लिया। बैठक में सीपीएम के पीपरा विधानसभा क्षेत्र कमिटी के सचिव मुकेश कुमार यादव, पूर्व मुखिया अजय कुमार यादव, ब्रजकिशोर प्रसाद कुशवाहा, मुन्ना कुमार उर्फ अभिषेक रंजन, रविकिशन कुशवाहा,विनोद चौधरी, पूर्व जिप सुरेंद्र चौधरी, सुरेश सिंह, दिनेश प्रसाद, सुरेंद्र यादव, अखिलेश राम, जगरनाथ प्रसाद सहित कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.