मोतिहारी, अक्टूबर 31 -- Motihari News: मोतिहारी। स्नातक तृतीय खंड ओल्ड कोर्स की परीक्षा शनिवार से प्रारंभ हो गयी। परीक्षा के लिए जिले में एक मात्र परीक्षा केंद्र एसएनएस विद्यापीठ को बनाया गया है। परीक्षा दो पालियों में हो रही है। प्रथम पाली में कला के जीएस व द्वितीय पाली में साइंस व कॉमर्स के जीएस की परीक्षा आयोजित की गयी। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे पर उत्साह दिख रहा था। छात्रों ने पेपर बेहतर जाने की बात कही। परीक्षार्थी राजीव कुमार, अशोक व सुभाष कुमार ने बताया कि जीएस का पेपर बेहतर गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...