मोतिहारी, अगस्त 18 -- Motihari News: मोतिहारी, हिसं.। जिले के तेरह गांवों में ग्राम स्तरीय मिनी मिट्टी जांच प्रयोगशाला की स्थापना कर दी गयी है। इन ग्राम स्तरीय मिनी जांच लैब में चयनित संचालकों के द्वारा मशीन की खरीदारी तो कर ली गयी है ,लेकिन विभागीय स्तर से अनुदान का भुगतान नहीं होने से मिट्टी जांच ठंडे बस्ते में पड़ा है। लैब संचालकों का कहना है विगत मार्च में अपनी पूंजी लगाकर मिट्टी नमूनों की जांच के लिए मशीन की खरीदारी कर ली गयी है लेकिन चार -पांच माह से भुगतान का इंतजार करना पड़ रहा है। जबकि बेरोजगार युवा व युवतियों को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से मिनी मिट्टी जांच लैब स्थापना के लिए सरकार के द्वारा योजना लांच की गयी है।

ग्राम में खुली मिनी मिट्टी जांच लैब जिले के इन ग्राम में खुली है मिनी मिट्टी जांच लैब : जिले के तेरह गांवों मे...