Motihari News: जितना पुलिस ने गश्ती के दौरान 14.100 गांजा बरामद किया
मोतिहारी, सितम्बर 10 -- Motihari News: बनकटवा,एक संवाददाता। जितना पुलिस ने गश्ती के दौरान सीमा सड़क के जमुनी नदी पुल के समीप से बाइक पर लदे 14.100 किलोग्राम नेपाली गंजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान सीमा सड़क के समीप एक बाइक दिखाई दिया। गश्ती दल को संदेह होने पर जैसे ही गाड़ी रोक कर बाइक के तरफ बढ़ा की बाइक सवार तस्कर बाइक छोड़ नेपाल सीमा में भागने में सफल रहा। गश्ती दल द्वारा बाइक पर लदे पैकेट की जांच के दौरान गंजा जैसा मादक पदार्थ मिला। बाइक व गंजा को जब्त कर थाने लाया गया। जहां बाइक के चेचिस व पंजीयन नंबर के सत्यापन के आधार पर तस्कर की पहचान करने में जितना पुलिस जुटी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.