मोतिहारी, अक्टूबर 29 -- Motihari News: बनकटवा,एक संवाददाता। जितना पुलिस ने थाना क्षेत्र के बीजबनी गांव में छापेमारी कर एक घर से छुपा कर रखे गए 135 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बीजबनी गांव में नेपाली शराब छुपा कर रखा गया है। जिसे अन्यत्र भेजने की तैयारी की जा रही है। त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई। जहां छापेमारी के दौरान जमुना राय पिता जंगी राय के घर में रखे शराब बरामद हुआ। वहीं मौके से कारोबारी फरार हो गया। बरामद शराब को थाने लाई गई और कारोबारी को गिरफ्तार करने के लिए उसके अन्य ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...