मोतिहारी, अक्टूबर 15 -- Motihari News: बनकटवा,एक संवाददाता। गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की सुबह जितना पुलिस ने थाना क्षेत्र के झांझरा गांव में छापेमारी कर चार सौ ग्राम प्रतिबंधित गांजा बरामद किया है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि जानकारी मिली कि झांझरा गांव के एक घर में गांजा छुपा कर रखा गया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए एक छापेमारी दल का गठन कर छापेमारी की गई। जहां मोहन कुमार पिता रामएकबाल साह के घर में छुपा कर रखे गए गंजा बरामद हुआ। मौके से मोहन कुमार को गांजे सहित गिरफ्तार कर थाने लाई गई। जहां अभियुक्त को न्यायिक हिरासत भेजने की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: मननपुर गांव से एक किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार यह भी पढ़ें- Madhubani News: नेपाली गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: ...