मोतिहारी, जुलाई 11 -- Motihari News: रक्सौल,हिन्दुस्तान संवाददाता। बरसात की दस्तक के साथ ही रक्सौल की गोल रेल कॉलोनी पर जलजमाव का गंभीर संकट मंडराने लगा है। रेल कर्मचारियों व अधिकारियों के एकमात्र सरकारी आवासीय परिसर और शहरवासियों के मॉर्निंग वॉक के प्रमुख स्थल गोल रेल कॉलोनी के सामने स्थित तालाब की लगातार हो रही भराई तथा कॉलोनी से जुड़े मुख्य ड्रेनेज नाले की लंबे समय से समुचित सफाई नहीं होने से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। रेलकर्मियों और कॉलोनीवासियों का कहना है कि तालाब के प्राकृतिक जल निकासी मार्ग के बाधित होने और नाले में गाद व कचरे के जमाव से बारिश का पानी निकल नहीं पा रहा है। समय रहते तालाब की भराई नहीं रोकी गई और नाले की युद्धस्तर पर सफाई नहीं कराई गई तो पहली ही तेज बारिश में सरकारी रेल आवास में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न होंने...