मोतिहारी, अक्टूबर 3 -- Motihari News: हरसिद्धि, एक संवाददाता। हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र के जागापाकड़ पंचायत के वार्ड नम्बर 11 के निवासी रमेश पासवान का पुत्र कुंदन कुमार(15) पिछले गुरुवार की सुबह आठ बजे से लापता है। वह उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जागापाकड़ का दशम वर्ग का छात्र है। लापता छात्र के पिता रमेश पासवान ने बताया कि वह रोज की भांति गुरुवार की सुबह ट्यूशन पढ़कर सात बजे सुबह घर पर आया। आने के बाद वह साइकिल उठाया और कहीं चल दिया। दस बजे तक नहीं आया तो चारों तरफ पत्ता किया गया तो पत्ता नहीं चला। विद्यालय में पता किया गया तो वहां भी नहीं गया था। परिजनों की चिंता बढ़ी और वे लोग संबंधियों के यहां भी पत्ता किए लेकिन कहीं पता नहीं चला। इस संबंध में रमेश पासवान ने हरसिद्धि थाना में अपने पुत्र की गुमशुदगी की लिखित सूचना दी है। घर के अन्य ...