मोतिहारी, जुलाई 23 -- Motihari News: रक्सौल। प्रखंड परिसर स्थित बीआरसी भवन में पिछले कई दिनों से लबालब पानी भरा हुआ है। जलजमाव के कारण कार्यालय का सामान्य कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बीईओ कार्यालय, डाटा ऑपरेटर कक्ष, सभा भवन एवं शौचालय सहित निचले तल के सभी कमरों में पानी भर जाने के कारण उनमें ताले लटके हुए हैं। जलभराव के कारण बीईओ से लेकर एमडीएम प्रभारी, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को पानी पार कर ऊपरी मंजिल पर संचालित कक्षों में जाना पड़ रहा है। चापाकल के पास लगभग दो फीट पानी जमा होने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। कर्मियों एवं आगंतुकों को पीने के पानी के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार जलजमाव के कारण भवन की दीवारों एवं फर्श को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है।इस संबंध में नवपदस्थापित बीईओ प्राण रंजन कुमार ने बताया कि जलजमाव ...