मोतिहारी, जुलाई 26 -- Motihari News: पताही। पताही अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को सीओ नितेश कुमार सेठ की अध्यक्षता में सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवाद का निपटारा किया गया। जनता दरबार में सुनवाई के लिये 10 मामलों में दोनों पक्षो को नोटिस दी गयी थी। जिसमें 07 मामलों की सुनवाई हुई तथा 07 मामलों का निष्पादन हुआ। वहीं 03 नया आवेदन प्राप्त हुआ। अन्य मामलें में लोग अनुपस्थित रहे। सीओ नितेश कुमार सेठ ने बताया कि भूमि विवाद के लिये जनता दरबार का आयोजन किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...