मोतिहारी, सितम्बर 17 -- Motihari News: संग्रामपुर निस । जदयू जिला कार्यकारिणी की सूची में जिला अध्यक्ष भरत पटेल ने जारी कर दी है। जिसमें संग्रामपुर प्रखण्ड से दो कार्यकर्ताओ को संगठन में सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि एक कार्यकर्ता मधुबनी निवासी विनोद कुमार सिंह को जिला संगठन में सचिव की जिम्मेदारी तीसरी बार दी गई है। वहीं संजीव कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह को यह जिम्मेदारी पहली बार दी गई है। हर्ष व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से श्रीभगवान गिरी, परवेज़ अख्तर खान, रविशंकर दुबे, अखिलेश सिंह, उज्जवल कुमार ठाकुर, उपप्रमुख संजय सिंह आदि प्रमुख है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...