मोतिहारी, नवम्बर 18 -- Motihari News: मधुबन, एक संवाददाता। दीपावली और छठ पर्व की लंबी छुट्टी के बाद मंगलवार को राजकीय डिग्री कॉलेज मधुबन में फिर से शैक्षणिक गतिविधियां शुरू हो गईं। पहले दिन कॉलेज के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं परिसर में छात्र-छात्राओं की चहलकदमी तो दिखी, लेकिन विद्यार्थियों की उपस्थिति काफी कम रही। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, सभी विषयों की कक्षाओं का संचालन पूर्व की भांति किया गया। बताया गया कि स्नातक सेमेस्टर प्रथम सत्र 2026-30 की परीक्षा 19 नवंबर से शुरू होगी। इसमें कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के कुल 1113 विद्यार्थी शामिल होंगे।परीक्षा को लेकर रोल नंबर के अनुसार सीट अरेंजमेंट का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Madhubani News: कॉलेजों में नामांकन प्रक्रिया व परीक्षा 20 से होगी शुरू यह...