मोतिहारी, जुलाई 6 -- Motihari News: हरसिद्धि, एक संवाददाता। हरसिद्धि पुलिस ने सोमवार को गायघाट में छापेमारी कर दो बाइक लुटेरों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से लूट की एक बाइक भी बरामद की गयी है। गिरफ्तार अपराधी रंजय सहनी व असलम आलम मुरारपुर पंचायत के निवासी हैं। उक्त कार्रवाई एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर हुई है। एसपी को गुप्त सूचना मिला कि कुछ अपराधियों द्वारा हरसिद्धि थानान्तर्गत गायघाट के पास लूटी हुई बाइकों की खरीद-बिक्री की जा रही है। प्राप्त सूचना के आलोक में एसपी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रवि कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित हुआ जिसमें अजय कुमार इन्सपेक्टर हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार, अपर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, दारोगा प्रीतम कुमार, सेराज अहमद आदि को शामिल कर छापेमारी की गई। वहां से एक व्यक्ति को पुलिस अभिरक...