मोतिहारी, अगस्त 18 -- Motihari News: लखौरा। राजकीय डिग्री महाविद्यालय, बनकटवा में प्राचार्य डॉ. श्याम रंजन प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर कुमारी रंजना हिंदी विभाग ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के वातावरण, नियम, अनुशासन एवं पाठ्यक्रम से परिचित कराया गया । महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर आशीष माधवन अर्थशास्त्र विभाग, असिस्टेंट प्रोफेसर राहुल कुमार हिन्दी विभाग, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार निराला समाजशास्त्र विभाग, असिस्टेंट प्रोफेसर सोनम रानी समाजशास्त्र विभाग, असिस्टेंट प्रोफेसर अनुराधा रानी इतिहास विभाग, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर साक्षी अर्थशास्त्र विभाग के द्वारा विषयों से संबंधित पाठ्यक्रम पर चर्चा की गई।

ह...